
स्नो व्हाइट और सात बौने · Page 2 of 10
जादुई आईना
हर सुबह, रानी आईने के सामने खड़ी होकर पूछती, “आईना, ओ आईना, बता तो सही, इस दुनिया में सबसे सुंदर कौन है?”
और हर सुबह, आईना जवाब देता, “मेरी रानी, इस दुनिया में सबसे सुंदर आप ही हैं।”
रानी हमेशा खुश हो जाती।
लेकिन जैसे-जैसे साल बीतते गए, छोटी सी स्नो व्हाइट एक सुंदर युवा राजकुमारी बन गई। और सबसे बड़ी बात यह थी कि वह कोमल, हँसमुख और दयालु स्वभाव की बन गई।
फिर एक सुबह, रानी ने अपना वही सवाल पूछा। इस बार, आईने ने एक अलग जवाब दिया: “स्नो व्हाइट इस दुनिया में सबसे सुंदर है।”
रानी क्रोध से आग-बबूला हो गई।